मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

छत्रपति शिवाजी महाराज की लड़ाई बुरी प्रवृत्तियों के खिलाफ थी : प्रा. श्रीधर सालुंखे

    छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कार्यक्रम में बोलते हुए प्रा. श्रीधर सालुंखे, साथ में प्रादेशिक संचालक श्री अंकुश नाले, मुख्य अभियंता श्री सचिन तालेवार और श्री जयंत विके मौजूद थे।

पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

छत्रपति शिवाजी महाराज ने मानवता के मूल्यों पर स्वराज्य की रचना की। उनकी लड़ाई जाति या धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि बुरी प्रवृत्तियों के खिलाफ थी। यह विचार वरिष्ठ साहित्यक प्रा. श्रीधर सालुंखे ने शनिवार (19 दिसंबर) को व्यक्त किये।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर साल महावितरण और महापारेषण की ओर से मनाई जाती है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रा. श्रीधर सालुंखे बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रादेशिक संचालक (प्र.) श्री. अंकुश नाले ने की। यहां मुख्य अभियंता श्री सचिन तालेवार (महावितरण) व  श्री जयंत विके (महापारेषण), अधीक्षण अभियंता श्री सतीश राजदीप प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने अपनी भावना व्यक्त की और छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की प्रास्ताविक श्री सुरेश जाधव ने की। सूत्र-संचालन श्री बाबा शिंदे और आभार प्रदर्शन श्री वसंत ढवले ने किया। कार्यक्रम में महावितरण, महापारेषण के अभियंता, अधिकारी व सभी संघटनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। आयोजन को लेकर सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने पहल की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ