मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (अधिकारी), पुणे के कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई

पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 19 फरवरी 2022 को प्रधान रक्षा लेखा नियंत्रक (अधिकारी), पुणे के कार्यालय में अत्यंत धार्मिक उत्साह, सदभावनापूर्ण वातावरण में उल्लासपूर्वक मनाई गई।
इस महान अवसर पर कार्यालय परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्री एस.एम. सोनकुसारे, आईडीएएस, संयुक्त नियंत्रक द्वारा माल्यार्पण किया गया और भारत के वीर योद्धा और महान सैनिक की स्मृति में ‘मनवंदना’ की। तत्पश्चात, श्री टी. सतीश कुमार, भा.र.ले.से., सहायक नियंत्रक ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्री एस.एम. सोनकुसारे, भा.र.ले.से., संयुक्त नियंत्रक ने इस अवसर पर उपस्थित सभी को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से सीख लेकर बड़े-बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने जीवन में अपने सिद्धांत पर अडिग रहकर दैनिक कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति सजग रहें।
कार्यक्रम का आयोजन और संचालन कोविड-19 महामारी बचाव के भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया।
इस अवसर पर श्री जे.एन. तुलेकर, ले. अ. श्री वी.एम. नायडू, एसएओ, ले. अ. श्री जीवन कारगांवकर, एओ, ले. अ. श्री वी.वी. पेंढारकर, ले. अ. श्री मोहम्मद अनवर आलम, ले. अ. श्री कैलास कुमार सिंह, ले. अ. श्री संदीप टेंबे, ले. अ. श्री वीरभद्र कांबले, ले. प. श्री दिलीप जाधव, ले. प. श्री गौरव बधे लिपिक सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में अमूल्य योगदान दिया।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ