आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने डड्डूमाजरा डंपसाइट में 7.7 लाख मीट्रिक टन कचरे के उपचार के लिए केंद्र शासित प्रदेश द्वारा प्रस्तुत 28.5 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को मंजूरी दी
"... स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 का लक्ष्य एक कचरा मुक्त शहर बनाना, एक शहर को पूरी तरह से कचरा मुक्त बनाना है"
- नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री
चंडीगढ़ के 'धरोहर शहर, की स्थापना 1953 में हुई थी और इसकी योजना प्रसिद्ध स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार ली कॉर्बूसियर द्वारा बनाई गई थी। अपनी बेदाग शहरी योजना और डिजाइन के लिए यह विशिष्ट शहर है। यह शहर अपने खुले सार्वजनिक स्थानों, पर्याप्त हरे भरे आवरणों और आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों के लिए सख्त मानदंडों के लिए प्रसिद्ध है, जिन्होंने आज भी शहर की पवित्रता को बनाए रखा है।


दशकों तक, शहर का कचरा डड्डूमाजरा डंपसाइट तक जाता था, जिसमें अब लगभग 7.7 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा होने का अनुमान है। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के हिस्से के रूप में, केंद्र शासित प्रदेश ने मिशन अवधि के भीतर 'लक्ष्य शून्य डंपसाइट्स' प्राप्त करने का संकल्प लिया है और डड्डूमाजरा डंपसाइट के 8 एकड़ भूमि में पड़े 7.7 लाख (एमटी) पुराने कचरे को हटाने की चुनौती तैयार की है। चंडीगढ़ के सबसे बड़े और एकमात्र डंपसाइट द्वारा कब्जा की गई भूमि का मूल्य लगभग 80 करोड़ रुपए है और अब डंपसाइट को पूरी तरह से ठीक करने और शहर के निवासियों को एक स्वस्थ भविष्य प्रदान करने के प्रयास चल रहे हैं।
अधिक अपडेट और नवीनतम जानकारी के लिए, स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया संपत्तियों के साथ बने रहें:
फेसबुक:Swachh Bharat Mission - Urban ट्विटर: @SwachhBharatGov
यू ट्युब: स्वच्छ भारत मिशन-शहरी | इंस्टाग्राम:sbm_urban
0 टिप्पणियाँ