मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रभाग बनाते समय आंबेगांव खुर्द व बुद्रुक के साथ फिर से अन्याय

आंबेगांव को अलग से नया प्रभाग बनाया जाए : नागरिकों की मांग
आंबेगांव खुर्द, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

मनपा के नए प्रभाग बनाते समय आंबेगांव खुर्द व बुद्रुक के साथ फिर से अन्याय किया गया है। पहले धायरी व फुरसुंगी के साथ जोड़ा गया था अब फिर से धायरी के साथ जोड़ा गया है। यही नहीं पूरे आंबेगांव को विभाजित भी कर दिया गया है। आंबेगांव क्षेत्र प्रारंभ से पिछड़ा हुआ रहा है। पानी, सड़क आदि की जो सुविधाएं दी जानी चाहिए थीं, वे अब तक नहीं उपलब्ध कराई गई हैं और मनपा द्वारा जो भी फंड स्वीकृत किया गया वह अधिक से अधिक धायरी में खर्च किया गया। 
आंबेगांव खुर्द में सप्तगिरी सोसायटी सहित दरीपुल तक स्थापित करीब 25 सोसायटी आज भी पीने के पानी का इंतजार कर रही हैं, बिना पानी उपलब्ध कराए पानी का दुगुना तिगुना टैक्स लिया जा रहा है। मनपा कार्यालय में सब डिटेल मौजूद है और उसका अध्ययन किया जाए। 
आंबेगांव के नागरिकों की मांग है कि आंबेगांव को बांटा न जाए और पूरे आंबेगांव को अलग से एक नया प्रभाग बनाया जाए ताकि इस क्षेत्र का उचित विकास हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ