मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोल्हापुर बर्गमैन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में रनोहोलिक्स ग्रुप ने किया शानदार प्रदर्शन

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

कोल्हापुर बर्गमैन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में रनोहोलिक्स ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन किया है। 30 जनवरी 2022 को कोल्हापुर में हुई बर्गमैन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता रनोहोलिक्स ग्रुप के 14 ट्रायथलिट्स ने भाग लेते हुए प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी की है। 1.9 किमी स्विमिंग, 90 किमी सायकलिंग और 21 किमी दौड़ प्रतियोगिता में रनोहोलिक्स अध्यक्षा रश्मि सातव ने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही डॉ. योगेश सातव अपने आयु वर्ग में उपविजेता रहे और विनोद बोरोले तीसरे स्थान पर रहे। रनोहोलिक्स ग्रुप की ओर से डॉ. शंतनु जगदालेे, डॉ. जयदीप फरांदे, डॉ. वरद देवकाते, डॉ. विट्ठल सातव, डॉ. योगेश गायकवाड, डॉ. सुहास लोंढे, डॉ. प्रवीण पाटिल, राजाराम शिंदे, स्वप्निल चिमोटे, नागराजा व सागर खेसे ने भी सर्वश्रेष्ठ समय में प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा किया। रनोहोलिक्स ग्रुप विदेशों में इस तरह की प्रतियोगिताओं में लगातार अपनी पहचान बनाने के लिए जाना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ