मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दूरदर्शन के किसान चैनल पर किसान भाइयों के लिए नया धारावाहिक ‘भूमिकन्या’ शुरू

पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

किसान भाइयों के लिए दूरदर्शन के किसान चैनल पर 7 फरवरी से सायं 8 बजे एक धारावाहिक शुरू हुआ है, जिसका नाम है ‘भूमिकन्या’। यह धारावाहिक ए.आर.डी. प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है। इसकी संकल्पना और निर्मिति अश्विनी रणजीत दरेकर ने की है। लेखन एवं निर्देशन योगेश जाधव द्वारा किया गया है। पटकथा व संवाद भक्ति जाधव व योगेश जाधव द्वारा लिखे गए हैं। 
इस धारावाहिक के प्रोजेक्ट हैड हेमंत बनकर और ई.पी पवन तुलसे, करण सिन्हा हैं। संगीत अमेय जोग ने दिया है। डी.ओ.पी. विजेंद्र सुर्वे, मयूरेश जोशी हैं। संपादन अमित दीक्षित द्वारा किया गया है। कलासज्जा राकेश पोटे और रंगसज्जा प्रज्ञा टंक द्वारा की गई है। धारावाहिक के प्रमुख कलाकार हैं अर्जुन कुसुंबे, जॉली भाटिया, माधव अभ्यंकर, स्मिता ओक, आनंद जोशी, अस्मिता धोपडे, गौरी दवे और किसन भाई। किसानों की भूमिका प्रदीप पानसरे, किरण काकडे, इस्माइल शेख निभा रहे हैं। इस धारावाहिक के माध्यम से किसान भाइयों को भारत सरकार की किसानों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ