मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा डॉ. केशव प्रथमवीर ‘सौहार्द (मराठी) सम्मान’ से सम्मानित

 
डॉ. केशव प्रथमवीर को ‘सौहार्द (मराठी) सम्मान’ से सम्मानित करते हुए अतिथिगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

सावित्रीबाई फुले विद्यापीठ, पुणे के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. केशव प्रथमवीर को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2020 के ‘सौहार्द (मराठी) सम्मान’ से हाल ही में सम्मानित किया गया। पुरस्कार के रूप में ढाई लाख रुपये, ताम्रपत्र प्रदान किया गया।
लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन हिंदी संस्थान के यशपाल सभागार में किया गया, तब डॉ. केशव प्रथमवीर को उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री हृदय नारायण दीक्षित, मा. अध्यक्ष विधानसभा, उत्तरप्रदेश ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान समारोह के गौरव को बढ़ाया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त, मा. कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा की गई।
मुख्य अतिथि श्री हृदय नारायण दीक्षित, सभाध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त, मा. कार्यकारी अध्यक्ष, उ.प्र. हिंदी संस्थान, श्री जितेंद्र कुमार, प्रमुख सचिव, भाषा, उ. प्र. हिंदी संस्थान एवं श्री पवन कुमार, निदेशक, उ.प्र. हिंदी संस्थान सहित अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण के उपरांत प्रारंभ हुए कार्यक्रम में वाणी वंदना की प्रस्तुति श्रीमती पूनम श्रीवास्तव द्वारा की गई।
सम्मान समारोह में देश ही नहीं विदेश से पधारे साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान और आभार प्रदर्शन उ.प्र. हिंदी संस्थान के निदेशक श्री पवन कुमार द्वारा किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ