मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुंबई-कोल्हापुर और पुणे-जसीडीह/ लखनऊ/काजीपेट ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच

मुंबई, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

रेलवे ने नीचे दिए गए विवरण के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
जिन ट्रेनों में एक स्लीपर क्लास का कोच जोड़ा गया है-
11030 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस, कोल्हापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 24.02.2022 से प्रभावी।
11029 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस, कोल्हापुर एक्सप्रेस दिनांक 25.2.2022 से प्रभावी।
संशोधित संरचना : एक एसी-3 टियर, 4 स्लीपर क्लास, दो एसी चेयर कार, 3 सेकंड क्लास सीटिंग, 4 सेकंड क्लास चेयर कार, 2 सेकंड क्लास सीटिंग कम गार्ड की ब्रेक वैन।
जिन ट्रेनों में एक एसी-3 टियर और एक शयनयान श्रेणी का कोच जोड़ा गया है-
11427 पुणे-जसीडीह एक्सप्रेस दिनांक 04.3.2022 से प्रभावी।
11428 जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 06.3.2022 से प्रभावी।
11407 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस दिनांक 01.3.2022 से प्रभावी।
11408 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस दिनांक  03.3.2022 से प्रभावी।
22151 पुणे-काजीपेट एक्सप्रेस  दिनांक 01.3.2022 से प्रभावी।
22152 काजीपेट-पुणे एक्सप्रेस दिनांक  02.3.2022 से प्रभावी।
12103 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस  दिनांक 04.3.2022 से प्रभावी।
12104 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस  दिनांक 06.3.2022 से प्रभावी।
संशोधित संरचना : एक एसी-2 टियर, पांच एसी-3 टियर, 9 स्लीपर क्लास, 3 सेकेंड क्लास सीटिंग, एक सेकेंड क्लास सीटिंग सह दिव्यांगजन कम्पार्टमेंट और एक जेनरेटर वैन।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपने प्रतीक्षा सूची वाले टिकटों की स्थिति की जांच कर लें।
केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर सभी मानदंडों, कोविड-19 से संबंधित एसओपी का पालन करते हुए इन ट्रेनों में बोर्डिंग की अनुमति है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ