दोनों पक्षों ने इस बात की फिर से पुष्टि की है कि इस तरह के प्रस्ताव से पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति और सद्भाव समझौता बहाल करने में मदद मिलेगी तथा द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की सुविधा प्राप्त होगी।
दोनों पक्ष पश्चिमी क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को अंतरिम रूप से बनाए रखने पर भी सहमत हुए। वे जल्द से जल्द शेष मुद्दों के पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तक पहुंचने के लिए सैन्य एवं राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत जारी रखने पर रजामंद हुए।
0 टिप्पणियाँ