मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। मुख्यालय स्तर का यह पुरस्कार वितरण समारोह संयुक्त रुप से पुणे और सोलापुर मंडल द्वारा आयोजित किया गया। समारोह में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री मुकुल जैन ने दोनों मंडलों के 22 उत्कृष्ठ कर्मचारियों को  वैयक्तिक पुरस्कार तथा विभिन्न स्टेशनों/ डिपो को 8 ग्रुप अवार्ड देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर  मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा,  प्रकाश उपाध्याय,  पुणे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल निला तथा सोलापुर के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री एल. के. रनेवाले सहित सभी विभागों के कई अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत में डॉ. स्वप्निल निला ने प्रस्तावना देते हुए पुणे मंडल की उपलब्धियों तथा किए जा रहे विशेष प्रयासों पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मुकुल जैन ने पुणे तथा सोलापुर मंडल की उपलब्धियों एवं कर्मचारियों के कड़े परिश्रम की सराहना की तथा निरंतर सर्वोत्तम कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों से कहा कि रेलवे केवल एक व्यावसायिक संघटन के रूप में कार्य नहीं करती बल्कि सामाजिक दायित्व भी निभाती है, इसलिए यात्री सेवा को सर्वोपरि समझना चाहिए।   
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा नें  पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों का अभिनंदन करते हुए अन्य कर्मचारियों को सराहनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मंच का संचालन यातायात निरीक्षक मिलिंद खड्डकर ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ