मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

    राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 182.79 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें उपलब्ध कराई गईं
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 17.38 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई टीके की खुराकें मौजूद हैं
    केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीके लगाने की गति को तेज करने तथा इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। कोविड-19 टीकाकरण की सर्व-उपलब्धता का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान की गति को अधिक टीकों की उपलब्धताराज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों द्वारा वैक्सीन की अग्रिम उपलब्धता के आधार पर बेहतर योजना तैयार करना तथा वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया गया है।
    देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण मेंकेंद्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों को उनकी आपूर्ति  (नि:शुल्क) करेगी।
भारत सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की लगभग 182.79 करोड़ (1,82,79,40,230) खुराकें राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 17.38 करोड़ से अधिक (17,38,21,446) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध हैजिन्हें लगाया जाना है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1805624
कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट
सरकार ने 16 मार्च, 2022 से 12 से 13 वर्ष और 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्‍चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण का विस्तार करने का निर्णय लिया है
60 वर्ष से अधिक आयु की आबादी के लिए सह-रुग्णता की शर्त हटाई गईअब 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग 16 मार्च, 2022 से कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक लेने के पात्र हैं
 
    केंद्र सरकार ने वैज्ञानिक निकायों के साथ विचार-विमर्श के बाद 12 से 13 वर्ष और 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्‍चों के लिए (जो 20082009 और 2010 में पैदा हुए हैं अर्थात जो पहले ही 12 वर्ष से अधिक आयु के हैं) 16 मार्च2022 से कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया है। लगाई जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्‍स होगीजिसका विनिर्माण बॉयोलोजिकल ई. लिमिटेडहैदराबाद द्वारा किया जा रहा है।
    उल्‍लेखनीय है कि 14 वर्ष से अधिक आयु की आबादी को वर्तमान में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पहले से ही कोविड-19 वैक्सीन दी जा रही है।
    सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि 60 वर्ष से अधिक आयु की आबादी के लिए कोविड-19 की एहतियाती खुराक के लिए सह-रुग्णता की शर्त को तुरंत हटा दिया जाएगा। इसलिए60 वर्ष से अधिक आयु की पूरी आबादी 16 मार्च2022 से कोविड-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक लेने की पात्र होगी।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1805771

टीके की खुराक

(14 मार्च 2022 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

1,82,79,40,230

अतिरिक्त खुराकें उपलब्ध

17,38,21,446

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ