केंद्र सरकार ने वैज्ञानिक निकायों के साथ विचार-विमर्श के बाद 12 से 13 वर्ष और 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए (जो 2008, 2009 और 2010 में पैदा हुए हैं अर्थात जो पहले ही 12 वर्ष से अधिक आयु के हैं) 16 मार्च, 2022 से कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया है। लगाई जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स होगी, जिसका विनिर्माण बॉयोलोजिकल ई. लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 14 वर्ष से अधिक आयु की आबादी को वर्तमान में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पहले से ही कोविड-19 वैक्सीन दी जा रही है।
सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि 60 वर्ष से अधिक आयु की आबादी के लिए कोविड-19 की एहतियाती खुराक के लिए सह-रुग्णता की स्थिति को तुरंत हटा दिया जाएगा। इसलिए, 60 वर्ष से अधिक आयु की पूरी आबादी 16 मार्च, 2022 से कोविड-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक लेने की पात्र होगी।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बच्चों और साठ वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने का आग्रह किया है। ट्वीट संदेश में मनसुख मांडविया ने कहा कि अगर बच्चे सुरक्षित हैं तो देश सुरक्षित है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 12 से 13 और 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीककरण 16 मार्च से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि साठ वर्ष की आयु से ऊपर के अब सभी लोगों को एहतियाती डोज लगाए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ