विभिन्न विकास कार्यों का किया गया भूमिपूजन
नगरसेवक प्रशांत दादा जगताप और नगरसेविका रत्नप्रभाताई जगताप के प्रयास से वानवडी प्रभाग में होने जा रहे विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए स्थानीय नागरिक उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
वानवडी, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
प्रभाग क्रमांक 25 वानवड़ी के नागरिकों को सर्वोत्तम बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने का हम प्रयास कर रहे हैं। हमारा वानवड़ी प्रभाग पुणे शहर का सबसे अच्छा प्रभाग होना चाहिए, हम सभी वानवडीवासियों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अपने परिसर में परिवहन व्यवस्था मजबूत हो, बदलते समय के अनुसार अपने वानवड़ी प्रभाग को बदलने के लिए लगातार काम कर रहा हूं। वानवाड़ीवासियों के आशीर्वाद से हमारे पूरे क्षेत्र में परिवर्तन हो रहा है और वानवड़ी समग्र विकास का एक आदर्श उदाहरण होगा। वानवाड़ीवासियों को गर्व हो और उनके जीवनस्तर को सुधारने के लिए हम निरंतर प्रयास करते रहेंगे। यह विचार नगरसेवक प्रशांत दादा जगताप ने व्यक्त किए।
प्रभाग क्रमांक 25 वानवडी के नगरसेवक प्रशांत दादा जगताप और नगरसेविका रत्नप्रभाताई जगताप के अथक प्रयास व पुणे महानगरपालिका के माध्यम से प्रभाग क्रमांक 25 वानवडी में विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन स्थानीय नागरिकों के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां नगरसेविका नंदा लोणकर, सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट वानवडी के अधीक्षक श्री यशवंत भोसले, श्री प्रफुल्ल जांभुलकर, श्री शिवाजी शिंदे, श्री संजय भोसले, श्री सचिन टालके, श्री अमोल बाचल, श्री महेश गायकवाड के साथ स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
नगरसेवक प्रशांत दादा जगताप और नगरसेविका रत्नप्रभाताई जगताप के प्रयास से वानवडी प्रभाग की माने बस्ती में 6 इंच व्यास की पीने के पानी की नयी पाइप लाइन डालना, केदारीनगर में मातोश्री अपार्टमेंट से खुरपे निवास तक के रास्ते का कांक्रीटीकरण, श्रीमंत महादजी शिंदे छत्री परिसर की विविध जगहों पर रास्ते का कांक्रीटीकरण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। ये काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे और वानवडी के विकास में अहम योगदान देंगे।
वानवडी के केदारी पेट्रोल पंप चौक से ग्रीन व्हॅली सोसायटी तक मुख्य सड़क का डांबरीकरण का काम पूर्ण हो गया है, साथ ही रवि पार्क सोसायटी के पीछे सड़क का कांक्रीटीकरण का कार्य शुरू किया गया था। मैं खुद उक्त काम की गति और गुणवत्ता पर लगातार ध्यान दिए हुए था। यह कार्य अब पूर्ण होकर वानवड़ी प्रभाग की शोभा बढ़ा रहा है। अब यह सड़क वानवडीवासियों की सेवा में स्थानीय नागरिकों के शुभहाथों लोकार्पण की गई है।
0 टिप्पणियाँ