मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए आस-पास के वातावरण को साफ रखना बेहद जरूरी : हरिभाऊ काले

संत गाडगेबाबा सामाजिक संस्था द्वारा मनाई गई संत गाडगेबाबा की जयंती
सामाजिक जाणीव पुरस्कार से आरपीआई (ए) के पुणे जिला युवक अध्यक्ष गजेंद्र मोरे को सम्मानित करते हुए मांजरीगांव के पूर्व सरपंच शिवराज घुले, साथ में संत गाडगेबाबा सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हरिभाऊ काले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। स्वच्छता का हमारे जीवन में अनन्य साधारण महत्व है, इसलिए हर किसी को स्वच्छता के महत्व को समझना चाहिए और साफ-सफाई रखने पर जोर देना चाहिए। स्वच्छता बहुत अच्छी आदत है जो मनुष्य को न सिर्फ शारीरिक रुप से स्वस्थ रखती है, बल्कि मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक रुप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। हड़पसरवासियों से अनुरोध है कि अब ‘स्वच्छ हड़पसर, सुंदर हड़पसर’ का नारा हमें लगाना है। यह अपील समाजसेवक व संत गाडगेबाबा सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हरिभाऊ काले ने की है। 
संत गाडगेबाबा सामाजिक संस्था की ओर से संत गाडगेबाबा जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विविध संस्थाओं में स्वच्छता का काम करनेवाले स्वच्छताकर्मियों को शाल, श्रीफल, पोशाख व सम्मानचिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया, साथ ही संस्था की ओर से सामाजिक कार्यों से अपनी अलग छवि निर्माण करनेवाले समाजसेवकों को प्रदान किया जानेवाला ‘सामाजिक जाणीव पुरस्कार’ से आरपीआई (ए) पुणे जिला युवक अध्यक्ष गजेंद्र मोरे व गंगातारा वृद्धाश्रम की संस्थापिका अध्यक्षा नीता भोसले को प्रदान किया गया है। इस अवसर पर यहां राकांपा हड़पसर के उपाध्यक्ष रवींद्र गोगावले, राकांपा हवेली तालुका के उपाध्यक्ष सुनील शेवाले, मांजरीगांव के पूर्व सरपंच शिवराज घुले, पूर्व उपसरपंच उज्ज्वला टिलेकर, पुरुषोत्तम धारवाडकर, अण्णासाहब मगर महाविद्यालय फार्मासी विभाग की प्राचार्या अश्विनी शेवाले, महाराष्ट्र (धोबी) सेवा मंडल महिला उपाध्यक्षा सुवर्णा सावर्डे, पुणे जिला अध्यक्षा वर्षा दलवी, मनीषा हिंगणे, सीरम कामगार यूनियन के सचिव सचिन तुपे, संचालक अजीत भिंताडे, सचिन गायकवाड, परिवर्तन नागरी सहकारी पतसंस्था के अध्यक्ष दिलीप शंकर तुपे, सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र आटोले, प्रीतम शेवाले, राकांपा कोथरूड के सचिव विलास सालुंके आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
समाजसेवक हरिभाऊ काले ने आगे कहा कि स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए आस-पास के वातावरण को साफ रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि गंदगी, कई बीमारियों को जन्म देती है, और मानव जीवन के विकास में बाधा डालती हैं। इसलिए हर किसी को स्वच्छता के महत्व को समझना चाहिए और साफ - सफाई रखने पर जोर देना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ