मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए महाडीबीटी पोर्टल पर 31 मार्च तक आवेदन करने की अपील

पुणे, मार्च (जिमाका)
उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा कार्यान्वित 14 छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए 31 मार्च 2022 तक महाडीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अपील पुणे विभाग उच्च शिक्षण सहसंचालक डॉ. किरणकुमार बोंदर ने की है।
उच्च शिक्षा विभाग की 14 छात्रवृत्ति योजनाओं को राज्य सरकार के महाडीबीटी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन क्रियान्वित किया जाता है। इस स्कॉलरशिप की जानकारी वेबसाइट https://mahadbtmahait.gov.in पर दी गई है, जिसमें राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज शिक्षण शुल्क शिष्यवृत्ति योजना, डॉ. पंजाबराव देशमुख वसतिगृह निर्वाह भत्ता योजना, एकलव्य आर्थिक सहायता, गुणवान विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता योजना (कनिष्ठ स्तर) व (वरिष्ठ स्तर), राज्यशासन की दक्षिणा अधिछात्रवृत्ति, शासकीय संशोधन अधिछात्रवृत्ति, जवाहरलाल नेहरु विद्यापीठ शिष्यवृत्ति, राज्य शासना की खुली गुणवत्ता शिष्यवृत्ति, गणित व भौतिकशास्त्र विषय में मेधावी विद्यार्थियों को दी जानेवाली शिष्यवृत्ती, शासकीय विद्यानिकेतन शिष्यवृत्ति, राज्यशासन की अल्पसंख्यंक विद्यार्थियों के लिए शिष्यवृत्ति (भाग-2), पूर्व सैनिकों के बच्चों को आर्थिक सहायता, स्वतंत्रता सैनिकों के बच्चों को आर्थिक सहायता या योजना का समावेश है। डॉ. किरणकुमार बोंदर द्वारा इन योजनाओं के लाभ के लिए अधिक से अधिक संख्या में पात्र छात्रों से समय से पहले आवेदन करने की अपील की गई है।

विभागीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति की बैठक 14 मार्च को
पुणे विभागीय भ्रष्टाचार  निर्मूलन समिति की बैठक सोमवार 14 मार्च को सुबह 11:30 बजे विभागीय लोकशाही दिन के बाद हॉल नंबर 1, विभागीय आयुक्त कार्यालय, नई इमारत में आयोजित की गई है। 
भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति की बैठक में पिछले तीन माह में प्राप्त शिकायतों और उनके खिलाफ किये गये कदमों (उपाय योजना) की समीक्षा की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ