मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

किसी की नौकरी नहीं जाएगी : एसटी कर्मचारी 31 मार्च तक काम पर आ जाएं

मुंबई, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़ताली एस.टी. कर्मचारियों के प्रति कोई गुस्सा या आक्रोश नहीं है, ये कर्मचारी विभिन्न अपीलों का शिकार हुए हैं, उनके मन में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। एसटी के हड़ताली कर्मचारी 31 मार्च, 2022 तक काम शुरू कर दें। यह अपील परिवहन मंत्री और एस.टी. महामंडल के अध्यक्ष, एड. अनिल परब ने दोनों सदनों में की और आश्वासन दिया कि किसी की नौकरी नहीं जाएगी एवं कर्मचारियों के काम पर आने पर उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी।
पिछले अनेक महीनों से एसटी कर्मचारियों की हड़ताल शुरू है। हड़ताल के संबंध में    दोनों सदनों के सभापति और अध्यक्ष द्वारा सत्र के दौरान सदन में सरकार की भूमिका पेश   करने के निर्देश दिए गए। इस बारे में परिवहन मंत्री एड. अनिल परब ने दोनों सभागृह में निवेदन दिया। एसटी कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार ने समय-समय पर बैठकें कर कर्मचारियों के हित में कई अहम फैसले लिए हैं।
एड. परब ने बताया कि इसमें एसटी कर्मचारियों को राज्य सरकार के कर्मचारियों के जैसा महंगाई भत्ता 12% से बढ़ाकर 28% किया गया है। घर किराया भत्ता 7 %, 14 % 21 % से 8 %, 16 % और 24% प्रतिशत किया गया है और कर्मचारियों के मूल वेतन में सेवा कालावधि के अनुसार 5000 रुपये, 4000 रुपये व 2500 रुपयों की वृद्धि की गई है, इसके कारण कर्मचारियों के वेतन में साधारणत: 7000 से 9000 रुपयों की वृद्धि हुई है। महामंडल पर हर महीने 63 करोड़ रुपयों से अधिक का बोझ हो गया है। यह वेतन वृद्धि सातवें वेतन आयोग के करीब है। राज्य सरकार ने उनकी नौकरी की गारंटी और महीने की 10 तारीख के भीतर उनके वेतन का भुगतान करने के लिए कदम उठाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ