मुंबई, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
राज्य के स्कूलों में अनुचित घटना नहीं घटें, इसलिए जिला परिषद और स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने विधानसभा में दी है।
विधानसभा सदस्य संग्राम थोपटे ने राज्य के स्कूलों में छात्राओं के यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार के उपायों पर सवाल उठाया था। चर्चा में विधानसभा सदस्य जयकुमार गोरे और देवयानी फरांदे ने भी भाग लिया। इस सवाल का जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार निजी प्रबंधन विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी विद्यालयों को शासनादेश दिनांक 07 अप्रैल 2016 के माध्यम से जारी कर दिये गये हैं। सरकारी जिला परिषदों और स्थानीय निकायों के स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। अब तक प्रदेश के 65,686 स्कूलों में से 1624 स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। सरकार बाकी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे जल्द से जल्द लगाने के लिए सर्वोतोपरि प्रयत्न करेगी।

0 टिप्पणियाँ