मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर में क्रांतिज्योति सावित्रीमाई फुले का भव्य स्मारक बनाने के लिए सभी संघटनों ने लिया एकमत से निर्णय

स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान के प्रमुख महेंद्र बनकर द्वारा जानकारी
ज्ञान की देवी, क्रांतिज्योति सावित्रीमाई फुले के 125 वें स्मृतिदिन के अवसर पर स्व. अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान व अनेक सामाजिक संघटनों द्वारा गांधी चौक में उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया गया।

हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

हड़पसर में क्रांतिज्योति सावित्रीमाई फुले का भव्य स्मारक बनना चाहिए। प्लेग जैसी महामारी में मरीजों की सेवा करते हुए उनकी मृत्यु हो गई थी। उनका यह महान कार्य आनेवाली पीढ़ी को प्रेरणादायी हो और उनका इतिहास नयी पीढ़ी के सामने आए, इसलिए माई का स्मारक हड़पसर में निर्माण किया जाना चाहिए। यह मांग पुणे महानगरपालिका, महाराष्ट्र शासन और केंद्र सरकार से की जाएगी। सभी सामाजिक संघटनों द्वारा एकमत से यह निर्णय लिया गया है, आगे के नियोजन की नीति की भी शुरूआत की गई है। यह जानकारी  स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान के प्रमुख महेंद्र बनकर ने दी है।
ज्ञान की देवी, क्रांतिज्योति सावित्रीमाई फुले के 125 वें स्मृतिदिन के अवसर पर स्व. अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान व अनेक सामाजिक संघटना की ओर से गांधी चौक में उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन किया गया, तब वे बोल रहे थे। यहां जयश्री बनकर, स्मिता गायकवाड, मीना थोरात, ललिता चिल्लाल, तुलसी राठोड, पदमाक्षी स्वामी, नगरसेवक मारूति तुपे, संजय शिंदे, महेश टेले, विलास शेलार, मोहन चिंचकर, मुकेश वाडकर, अनिल धायगुडे, विक्रम आल्हाट, विट्ठल सातव, राजेंद्र ढवले, महेश बनकर, भाऊ माकर, अनिल वाव्हल, मारूति ननावरे, संतोष ससाणे, बालासाहब ससाणे, चंद्रकांत टिलेकर, छबाजी येवले, विनोद करपेकर, जयप्रकाश जाधव, गणेश वाडकर, ठकसेन सातव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सतीश भिसे ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ