मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसेना शाखा हड़पसर की ओर से विश्व महिला दिन के अवसर पर महिलाएं सम्मानित

    विश्व महिला दिन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभानेवाली महिलाओं को शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल व हड़पसर शाखा प्रमुख अजय सकपाल के शुभ हाथों सम्मानित किया गया।

हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

शिवसेना शाखा हड़पसर की ओर से विश्व महिला दिन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभानेवाली महिलाओं को शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय बापू सपकाल व हड़पसर शाखा प्रमुख अजय सकपाल के शुभ हाथों सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर मुख्याध्यापिका सुनीता ननावरे, पुलिस कर्मचारी अश्विनी केकाण, एडवोकेट शोभा फालके, उद्योजिका सीमा सालवी, उपमुख्याध्यापिका सरिता ससाणे, गृहिणी शुभांगी केकाण आदि महिलाओं का सम्मान किया गया। यहां प्रमोद भांबुरे, उप शाखाप्रमुख कुणाल सपकाल, सुरेश दोरी, सामाजिक कार्यकर्ता हर्षल सालवी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ