शुक्रवार दिनांक 11 मार्च को खडकी -शिवाजीनगर स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 186/2-36 पर पुणे मेट्रो के लिए गर्डर बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण कुछ गाड़ियां रद्द, कुछ आंशिक रूप से रद्द, तथा कुछ गाड़ियां देरी से चलेंगी।
रद्द की गई गाड़ियां
1. पुणे से लोनावला के लिए 08.05, 9.55, 15.00 तथा 16.25 बजे चलनेवाली लोकल संख्या 01560, 01562, 01566 तथा 01568.2. लोनावला से पुणे के लिए 10.05, 14.50, 17.30 तथा 18.20 बजे चलनेवाली लोकल संख्या 01559, 01561, 01565 तथा 01567.
3. पुणे-मुंबई-पुणे के बीच चलनेवाली गाड़ी संख्या 11007/11008 डेक्कन एक्सप्रेस।
आंशिक रूप से रद्द गाड़ी
शुक्रवार 11 मार्च को गाड़ी संख्या 11029/ 11030 कोल्हापुर-मुंबई- कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस कोल्हापुर-पुणे- कोल्हापुर के बीच चलेगी अर्थात यह गाड़ी पुणे-मुंबई-पुणे के बीच रद्द रहेगी।शनिवार 12 मार्च को गाड़ी संख्या 11029 मुंबई-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस पुणे से कोल्हापुर के लिए चलेगी अर्थात मुंबई-पुणे के बीच रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारित समय पर चलनेवाली गाड़ी
दौंड से इंदौर के लिए चलनेवाली गाड़ी संख्या 22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 14.00 बजे के स्थान पर 16.00 बजे रवाना की जाएगी।विलंब से चलनेवाली गाड़ियां
ब्लाक की इस अवधि में गाड़ी संख्या 22159 मुंबई-चेन्नई एक्सप्रेस, 11019 मुंबई -भुवनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस, 12164 चेन्नई- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 16352 नागरकोइल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई एक्सप्रेस तथा 11302 बेंगलुरु- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई उद्यान एक्सप्रेस पुणे मंडल पर कुछ विलंब से चलेंगी।पुणे मेट्रो के इस कार्य के अलावा कामशेत -तलेगांव स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 151/6-7 पर सबवे से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्य तथा मलवली-कामशेत स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 143/1-2 पर स्थित पुल संख्या 143/2 पर कंक्रीट बॉक्स लगाने के कार्य भी किए जाएंगे।
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
0 टिप्पणियाँ