मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख द्वारा सैयद भाई को ‘पद्मश्री’ पुरस्कार प्रदान

    श्री सैयदभाई को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख, साथ में उपविभागीय अधिकारी संजय आसवले, तहसीलदार तृप्ति कोलते, मंडल अधिकारी व्यंकटेश चिरमुला व श्री सैयदभाई के परिजन उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

पुणे, मार्च (जिमाका)
केंद्र सरकार द्वारा समाज सेवा के लिए 2020 में घोषित किया गया ‘पद्मश्री’ पुरस्कार मेहबूब गाऊस उर्फ सैयदभाई को उनके आवास पर जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख के हाथों प्रदान किया गया।
पिसोली स्थित श्री सैयदभाई के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में पद्मश्री सैयदभाई के परिजन एवं उपविभागीय अधिकारी संजय आसवले, तहसीलदार तृप्ति कोलते, मंडल अधिकारी व्यंकटेश चिरमुला आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ