र ले प्र नि (अ), पुणे के कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का किया गया आयोजन
पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
विश्व भर में 08 मार्च को शिक्षा, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, खेल, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों को दर्शाने हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।
यह दिवस महिलाओं एवं लड़कियों में राष्ट्र निर्माण हेतु उनके अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों संबंधी जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जा रहा है। यह लैंगिक भेदभाव, शोषण और बाल श्रम के खिलाफ लड़ने के लिए महिलाओं को बढ़ावा देता है। यह स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, न्याय और समता के संदेश को विकसित और आत्मसात करने का प्रयास करता है।
र ले प्र नि (अ), पुणे कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2022 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुध निर्माणी खड़की की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा चव्हाण, वरिष्ठ विशेषज्ञ (पैथोलॉजी) उपस्थित हुईं।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके पश्चात श्रीमती आरती राय चौधरी, भा र ले से, सहायक नियंत्रक ने अपने उद्बोधन द्वारा सभी का स्वागत किया। तत्पश्चात समारोह की मुख्य अतिथि, आयुध निर्माणी खड़की की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा चव्हाण, वरिष्ठ विशेषज्ञ (पैथोलॉजी) द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर बेहद खूबसूरत व्याख्या दी गयी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने महिला कर्मियों को अपने कैरियर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने, तनावमुक्त जीवन जीने और चुनौतियों का सामना करने के तरीके बताते हुए कार्यालय की सभी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली और स्वयं की देखभाल के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में रहने वाली महिलाओं के विकास और समृद्धि से समाज की प्रगति का अंदाजा लगाया जा सकता है। महिलाएं हर घर का प्रकाशस्तंभ होती हैं और उनके द्वारा फैलाई गई रोशनी से घर प्रकाशित होता है। अंत में उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को अपनी क्षमता की गहराई का आकलन स्वयं करना चाहिए और अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए।
इस अवसर पर एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सुश्री सीना थॉमस, भा र ले से, सहायक नियंत्रक ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो भेंट की और सभी को इस आयोजन में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।
कोविड-19 एहतियाती उपायों के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती गीतम मिश्रा, लेखा परीक्षक द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती आरती राय चौधरी, भा र ले से, सहायक नियंत्रक, सुश्री सीना थॉमस, भा र ले से, सहायक नियंत्रक, श्रीमती शोभना सुरेन्द्रन, लेखा अधिकारी, श्रीमती एम. के. निहारिका, लेखा अधिकारी, श्रीमती शिल्पी सहाय, सहा. लेखा अधिकारी, श्रीमती शोभा कश्यप, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी एवं अन्य महिला कर्मी उपस्थित थीं।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ