मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोल्हापुर-धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस रद्द

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के प्रयागराज छिवकी एवं नैनी  स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन तथा इसे न्यू करछना स्टेशन से जोड़ने हेतु विभिन्न तकनीकी कार्यों के लिए ब्लाक लिए जाने के कारण गुरुवार 11 मार्च को कोल्हापुर से धनबाद के लिए रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11045 कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी प्रकार सोमवार 14 मार्च को धनबाद से कोल्हापुर के लिए रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

पुणे-दौंड रेलखंड पर सबवे कार्य के चलते कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेंगी
रेल प्रशासन द्वारा पुणे-दौंड रेलखंड पर केडगांव-पाटस स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 254/9-255/0, पर सबवे कार्यों के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण गुरुवार 10 मार्च को कुछ गाड़ियां आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।
1. 10 मार्च को दौंड से इंदौर के लिए रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22943 दौंड स्टेशन से 14:00 बजे के स्थान पर 16:30 बजे रवाना होगी।
2. ब्लाक की इस अवधि में गाड़ी संख्या 16340 नागरकोइल-मुंबई एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11302 बेंगलुरु- मुंबई उद्यान एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को गोवा एक्सप्रेस पुणे मंडल पर कुछ विलंब से चलेंगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ