मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आयुक्त राजेश पाटिल ने पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाला

पिंपरी, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के आयुक्त राजेश पाटिल ने आज महानगरपालिका के प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका का वर्तमान कार्यकाल 13 मार्च, 2022 को समाप्त हो गया है। महानगरपालिका के पंचवर्षीय आम चुनाव अभी घोषित नहीं हुए हैं। इस पृष्ठभूमि पर महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग ने महानगरपालिका का कारभार देखने के लिए  प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। उनके द्वारा जारी आदेशों के अनुसार और महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के प्रशासक पद पर पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के मौजूदा आयुक्त को राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किया गया है। तदनुसार, पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के आयुक्त राजेश पाटिल ने प्रशासक का पदभार आज 14 मार्च 2022 को स्वीकार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ