पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
वास्तविक यात्रियों की सुविधा के लिए मध्यरेल के विजिलेंस विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पुणे तथा सोलापुर रेल मंडल के टिकट जाँच स्टाफ के साथ विगत दो दिनों के दौरान पुणे-मनमाड सेक्शन में गाड़ी संख्या 12149 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस एवं 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस के सामान्य, स्लीपर तथा एसी डिब्बों में अनियमित/ बिना टिकट यात्रा करनेवाले 2547 लोगों से 22 लाख 55 हज़ार रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया। वास्तविक यात्रियों को यात्रा के दौरान असुविधा न हो इसलिए इस प्रकार की टिकट जाँच भविष्य में भी लगातार की जाती रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ