हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिवसेना हड़पसर के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर के संघर्ष को आखिरकार सफलता मिली ही गई। उनकी मांग को पुणे मनपा ने हरी झंडी दिखा दी है।
हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में एक ही स्थान पर सेप्टिक टैंक के माध्यम से गंदगी (मैला) उठाने के लिए चालान शुल्क के भुगतान की व्यवस्था शुरू की जाये। यह मांग शिवसेना के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से निवेदन देकर की थी।
इस बारे में जानकारी देते हुए महेंद्र बनकर ने बताया कि नागरिकों को हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर 175 रुपयों का चालान बनाकर उस चालान का शुल्क अदा करने के लिए उन्हें महानगरपालिका मुख्य इमारत, शिवाजीनगर जाना पड़ता था, साथ ही अदा किया हुआ चालान लेकर फिर से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में आकर जमा करना पड़ता था फिर इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाती थी। इस बीच नागरिकों का पूरा दिन बीत जाता है और 175 रुपये का भुगतान करने के लिए परिवहन का 200 रुपये का आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। नागरिकों को आर्थिक तंगी के बिना और दिन बर्बाद न हो इस हेतु हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में चालान एवं शुल्क भुगतान की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो तो अधिक सुविधा होगी। यह मांग मैंने पुणे महानगरपालिका प्रशासन से की थी, पिछले तीन महीने से मैं इस मामले को लेकर प्रशासन के संपर्क में था, जिसे आखिरकार सफलता मिली और हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में चालान का शुल्क अदा करने के लिए मंजूरी मिल गई है। अब नागरिकों को निश्चित रूप से राहत मिल रही है।

0 टिप्पणियाँ