मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महिलाएं जागरुक होकर उठाएं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ : सारिका कुंभार

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महिलाएं जागरुक होकर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। यह अपील सावित्रीबाई फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान की सचिव सारिका कुंभार ने की है। सावित्रीबाई फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान हड़पसर की ओर से विश्व महिला दिन के अवसर पर महिलाओं के लिए मुफ्त ई-श्रम कार्ड योजना का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां नेहरू युवा केंद्र हवेली तालुका के प्रतिनिधि सचिन कदम, भिकोबा सहकारी सोसाइटी के सदस्य मयूर टिलेकर, अजीत पाटिल, जालिंदर मोरे आदि उपस्थित थे। मुफ्त ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ परिसर की कई महिलाओं ने उठाया। 
मांजरी फार्म में गरीब महिलाएं और मजदूर, रिक्शा चालक, नौकरानी और महिलाओं के लिए भारत सरकार मुफ्त ई-श्रम कार्ड योजना का आयोजन किया गया था। यह जानकारी संस्था की सचिव सारिका कुंभार ने दी है। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन रामचंद्र कुंभार ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ