हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मरम्मत कार्य के लिए पिछले एक माह से हड़पसर का ओवरब्रिज पर यातायात बंद है। पुल की मरम्मत के लिए आवश्यक बेयरिंग उपलब्ध करा दी गई है और उसे स्थापित करने का कार्य जोरों पर है। अगले दस दिनों में काम पूरा कर लिया जाएगा और पुणे की तरफ हल्के ट्रैफिक के लिए पुल खोल दिया जाएगा। यह संकेत पुणे मनपा पथ विभाग ने दिए हैं।
कुछ यात्रियों ने शिकायत की थी कि पुल पर वाहनों को झटके महसूस हो रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए विशेषज्ञों के निरीक्षण से पता चला कि पुल की बेयरिंग, साथ ही एक खंभे में दरार पड़ गई है। नतीजतन, पुल को एक महीने से अधिक समय से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुराने तकनीकी बेयरिंग उपलब्ध न होने के कारण इसे फिर से नये बनाने की जरूरत थी। बेयरिंग बनकर तैयार हो गई है और उसे स्थापित का काम भी शुरूआत कर दिया गया है। काम पूरा होने के बाद पुल से पुणे शहर व सोलापुर की ओर हल्का ट्रैफिक शुरू हो जाएगा।
विशेषज्ञ अहवाल, स्ट्रक्चलर ऑडिट की प्रक्रिया होने के बाद तुरंत पुल पर यातायात पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। पुल के पुणे सोलापुर मार्ग पर तीन बेयरिंग खराब हो गई हैं और सोलापुर-पुणे मार्ग पर एक पिलर में दरार पड़ गई है। फिलहाल बेयरिंग उपलब्ध हो गई है और उसे स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। यह काम पूरा होने के बाद वहां से हल्का ट्रैफिक शुरू किया जा सकता है।
हालांकि, दरार पड़े खंभे का काम करने में समय लगेगा और उस मार्ग पर यातायात फिलहाल बंद रहेगा। यह जानकारी महानगर पालिका के कार्यकारी अभियंता इंद्रभान रणदिवे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ