मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर नौकरी का मौका, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

    एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (ECGC) ने प्रोबेशनरी ऑफीसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ECGC Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर आज यानी 21 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।
    नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 75 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 11 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 10 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 13 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 7 पद और अनारक्षित पद के लिए 34 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा 29 मई 2022 को आयोजित किए जाने की संभावना है।
    प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ