मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाप्रबंधक अनिलकुमार लाहोटी ने कोल्हापुर-मिरज-पुणे सेक्शन का किया निरीक्षण

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री अनिलकुमार लाहोटी ने कोल्हापुर-मिरज-पुणे सेक्शन का निरीक्षण किया। प्रारंभ में उन्होंने कोल्हापुर स्टेशन पर स्थित रनिंग रूम,  सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष, यात्री सुविधाओं के विस्तार से संबंधित चल रहे विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर आदि कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा यात्रियों के लिए खोली गई डोरमेट्री सहित अन्य यात्री सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने एलएचबी कोच में लगनेवाली एयर स्प्रिंग की तकनीक के बारे में जानकारी ली तथा स्टेशन परिसर में वृक्षारोपणभी किया। इस अवसर  पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
महाप्रबंधक ने निरीक्षण यान की विंडो से कोल्हापुर-पुणे रेल मार्ग पर चल रहे विद्युतीकरण, मिरज-पुणे के बीच किए जा रहे रेल लाइन के दोहरीकरण से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। ट्रैक एवं पुलों की स्थिति,  सिग्नल प्रणाली सहित सभी तकनीकी पहलुओं का भी अवलोकन किया। श्री लाहोटी ने साइबर सेल का निरीक्षण कर इसकी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन किया गया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ