मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के गोरली और मुथेली गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारी गई महिला नक्सलियों की पहचान पेदरास एलोएस कमांडर मंजुला और गंगी पुनेम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जियाकोरथा, गोरली, मुथेली और दानीकोरथा क्षेत्र में पेदारास एलओएस और कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर आज दंतेवाड़ा और सूकमा जिले के डीआरजी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 11.30 बजे जब सुरक्षा बल के जवान गोरली और मुथेली गांव के मध्य जंगल में थे तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो महिला नक्सलियों के शव, 12 बोर की एक बंदूक और एक देसी हथियार बरामद हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ