मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सिद्धी वृद्धाश्रम में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया मराठी भाषा दिन

हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मराठी भाषा दिन के अवसर पर शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल की ओर से सिद्धी वृद्धाश्रम में मराठी भाषा दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विविध मराठी काव्य व रचनाएं उपस्थित अतिथिगणों द्वारा सुनाई गईं। कार्यक्रम का समापन सिद्धी वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को फल देकर किया गया। 
इस अवसर पर यहां शिवसेना हड़पसर शाखा प्रमुख अजय सकपाल, वैद्यकीय मदद कक्ष पुणे शहर के उपशहर प्रमुख अजय सपकाल, शिवसैनिक मयूर फडतरे, अरुण पाटिल, भाऊ माकर, सुरेश दोरी, कुणाल सपकाल, प्रमोद भाभुंरे, परमेश्वर पंचम, दुर्गाप्पा कांबले, अक्षय आबनावे, समीर मुजावर आदि शिवसैनिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ