मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कलाकार महासंघ द्वारा अन्नदान कर मनाया गया ‘रोटी डे’

हड़पसर, प्रतिनिधि (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कलाकार महासंघ हड़पसर की ओर से हड़पसर परिसर में विविध वृद्ध और बच्चों के आश्रम में 1 मार्च रोटी डे अन्नदान करके मनाया गया। पिछले 6 सालों से सभी कलाकार एक साथ मिलकर 1 मार्च को रोटी डे के रूप में मनाते आ रहे हैं। ‘एक घास भुकेल्यांसाठी’ इस पहल के तहत सब लोग अपने घर की बनी चपाती या रोटी, सूखी सब्जियां एक जगह इकट्ठा कर पैक करके और उसे किसी जरूरतमंद को दिया जाता है। 
इस पहल का आयोजन नाटककार दत्ता दलवी, डॉ. किशोर शहाणे, निर्देशक कुणाल देशमुख के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। यह जानकारी वरिष्ठ अभिनेता प्रशांत बोगम द्वारा दी गई है। 
गंगातारा आश्रम के दादा-दादी ने कलाकारों के साथ नृत्य, गीत, हास्य कहानियां सुनाकर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर यहां  निर्माता राजेंद्र तुपे, दौलतसिंह राजपुरोहित, सोनाली मुसले, अविनाश कीर्ति, श्रीकृष्ण भिंगारे, जगदीश चव्हाण, विकास  वाघमारे, राजेंद्र कुलकर्णी, प्रदीप जाधव, माऊली मोडक के साथ अन्य कलाकार प्रमुख रूप से  उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ