मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समाज के विकास एवं तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं महिलाएं : रत्नमाला जयवंत घुले

    विश्व महिला दिन के अवसर पर मांजराई दिव्यांग सेवा संस्था महिला विकास संस्था की ओर से कर्तव्य परायण एवं अनुकरणीय विधवाओं को सम्मानित और गौरवान्वित किया गया।

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

महिलाएं देश को आगे बढ़ाते हुए समाज को तरक्की की राह पर लाती हैं। महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए महिला सशक्तिकरण का संदेश सब तक पहुंचाकर महिला सशक्तिकरण का सपना पूरा करके महिलाओं को सशक्त करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। महिलाएं समाज के विकास एवं तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके बिना विकसित तथा समृद्ध समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के बिना परिवार, समाज और देश का विकास नहीं हो सकता है। यह विचार मांजराई दिव्यांग सेवा संस्था महिला विकास संस्था की संस्थापिका रत्नमाला जयवंत घुले ने व्यक्त किए। 
मांजरी गांव में विश्व महिला दिन के अवसर पर मांजराई दिव्यांग सेवा संस्था महिला विकास संस्था की ओर से कर्तव्य परायण एवं अनुकरणीय विधवाओं का शॉल, साड़ी, नारियल एवं पुष्प गुलाब से अभिनंदन किया गया, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां ग्रामपंचायत की सदस्य व संस्था की कोषाध्यक्ष वर्षा मोहन गायकवाड, शारदा महिला उद्योग की संस्थापिका पूनम अजीत घुले, ए.एस.एस.एम कॉलेज की प्रोफेसर रिया अभिजीत मोहिते, महिला बचत गुट की अध्यक्ष बैंक सखी वत्सला घुले, अखिल भारतीय जाणीव संघटना की अध्यक्षा रंजना इंगले, जाणीव संघटना की सभासद व बालवाडी टीचर प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।
संस्था की संस्थापिका रत्नमाला घुले ने आगे कहा कि  हर क्षेत्र में महिलाएं अहम   भूमिका निभाती हैं। ऐसी  महिलाओं के सम्मान की   शुरुआत अपने घर से होनी चाहिए। महिलाएं समाज में अपनी पहचान बनाती हैं, ऐसी आदर्श महिलाओं को विश्व महिला दिवस पर सम्मानित और गौरवान्वित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन मांजराई दिव्यांग सेवा संस्था महिला विकास संस्था की ओर से किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ