मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे से मऊ के लिए एकतरफा विशेष गाड़ी

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा  के लिए पुणे से मऊ के लिए एकतरफा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। विशेष गाड़ी सं. 01005 पुणे- मऊ रविवार दिनांक 6 मार्च को पुणे से 16.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.05 बजे मऊ पहुचेगी। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड  लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, बनारस तथा औंडिहार स्टेशनों पर रुकेगी।
इस गाड़ी में 04 सेकंड सीटिंग, 17 स्लीपर तथा एक एसी थ्री कोच होंगे। इस गाड़ी की बुकिंग 4 मार्च से शुरू होगी।
यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है, जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों सेअनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ।
रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के चलते डेमू गाड़ियां रद्द
पुणे रेल मंडल के पुणे-मिरज खंड पर रेल लाइन दोहरीकरण से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्यों के चलते पुणे-फलटण-पुणे के बीच चलनेवाली डेमू गाड़ी संख्या 01535/01536 तथा लोनंद-फलटण- लोनंद के बीच चलनेवाली डेमू गाड़ी संख्या 01537/01538 दिनांक 6 मार्च तक रद्द रहेंगी।
पुणे-सातारा के बीच चलनेवाली डेमू गाड़ी संख्या 01539 दिनांक 6 मार्च तक तथा सातारा-पुणे के बीच चलनेवाली डेमू गाड़ी संख्या 01540 दिनांक 7 मार्च तक रद्द रहेंगी। यात्री कृपया नोट करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ