केशव नगर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेणुका माता मंदिर रोड, साई नगरी, गणपति मंदिर के पास रोड पर गटर लीक हो जाने से गंदा पानी कई दिनों से बह रह है। इस गंदे पानी से चारों ओर बदबू फैल गई है। गाड़ियों के आने जाने से लेकर पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गटर का गंदा पानी गाड़ियों के आने जाने से पैदल चलने वाले लोगों के ऊपर जाता है। नागरिक क्या करें? जब से केशव नगर में महानगरपालिका का आगमन हुआ है तब से ऐसा अक्सर होता है। नगर पालिका नहीं थी तो ऐसा नहीं था। नगर पालिका होने से विकास होना चाहिए, लेकिन अभी तक वैसा नहीं हुआ है। इससे अच्छा तो ग्राम पंचायत थी। ग्राम पंचायत के लोग देखभाल करते थे। नगर पालिका में जनता के मुताबिक काम नहीं हो रहा। आए दिन कहीं न कहीं गटर का पानी इसी तरह से रोड पर बहता नजर आता। इस सब के लिए नगर पालिका जिम्मेदार है, उसे इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए, परंतु वह अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है, उसे अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, जिससे सामान्य नागरिकों का भला हो।
स्थानीय नागरिकों ने महानगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर बह रहे गंदे पानी को रोकने के लिए उचित कार्रवाई करे और बह रहे गंदे पानी को रोकने का काम करे।

0 टिप्पणियाँ