नागरिक खुश : चार महीने फ्री पीने का पानी देने का किया ऐलान
केशवनगर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
केशवनगर स्थित लोणकर बस्ती के श्री साईं बालाजी इंक्लेव स्ट्रीट सोसाइटी में सामाजिक कार्यकर्ता श्री देवेंद्र भट ने स्वयं के खर्चे से स्ट्रीट लाइट लगवाई है। श्री देवेंद्र भाट ने 66,000 रुपये की मदद से स्ट्रीट लाइट का काम पूरा किया गया। श्री देवेंद्र भट के इस कार्य से सोसाइटी के लोग काफी खुश हैं। सोसायटी के लोगों ने श्री देवेंद्र भाट का सत्कार किया। देवेंद्र जी के इस नेक कदम से आज सोसाइटी के लोग उजाले में रोड पर आ-जा सकते हैं। बिना डर के अंधेरे में परेशानी होती थी, उस अंधेरे को देवेंद्र जी के एक कदम ने दूर कर दिया है। समाज को ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता की जरूरत है। देवेंद्र जी ने एक और ऐलान किया कि श्री साईं बालाजी इंक्लेव सोसाइटी के लिए पानी का टैंकर पूरे चार महीने फ्री दिया जाएगा। इस दौरान सोसाइटी के लोग व नागरिकों सहित श्री तिरुमलेश दास, आशीष गायकवाड़, संजय घुले इत्यादि लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ