मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हर नागरिक को पर्यावरण दूत बनकर निभानी होगी अहम भूमिका : स्वाति कुरणे

विश्व महिला दिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की ओर से आयोजित किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधा लगाती हुईं स्वाति प्रमोद कुरणे व अन्य महिला उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

पेड़ हैं तो हमारा कल सुरक्षित है। विरासत में मिले इस कुदरत के उपहार का हमें ध्यान एवं उसकी सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, इसलिए हर नागरिक को आज पर्यावरण दूत बनकर अहम भूमिका निभानी होगी। यह अपील भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्षा स्वाति प्रमोद कुरणे ने की।
विश्व महिला दिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष योगेश आण्णा टिलेकर के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र निंभोरकर, स्वच्छ भारत अभियान समिति के पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष राहुल शेवाले, पुणे शहर भाजपा ओबीसी आघाडी की उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड, पूर्व नगरसेविका विजया वाडकर, दीपा कालिया, सीमा तनवर, छाया गदादे, उज्वला चव्हाण, नूतन पासलकर, मोनिका शिंदे, सुरेखा मेंढे, अतुल तरवडे, दत्ता हरपले, विकास भुजबल, प्रमोद सातव, आकाश डांगमाली, पोपट वाडकर, राजेंद्र भिंताडे, सचिन हांडे, पप्पू जाधव, ओंकार होले, अक्षय फुलावरे, वुमन्स प्रोग्रेसिव क्लब मेंबर, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण व मोहम्मदवाडी निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ