मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विजन हड़पसर द्वारा यातायात में सुधार करने की मांग : पुलिस अधिकारी मनीषा झेंडे को दिया निवेदन

यातायात में सुधार की मांग का निवेदन पुलिस अधिकारी मनीषा झेंडे को देते हुए विजन हड़पसर के अध्यक्ष अनिल मोरे, साथ में उपाध्यक्ष दीपक कुदले, पल्लवी सुरसे,  रोहिणी भोसले,  डॉ. शंतनु जगदाले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

हड़पसर के फ्लाईओवर की मरम्मत किए जाने के कारण इस महामार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम हो रहा है। ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए विजन हड़पसर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा यातायात पुलिस अधिकारियों को निवेदन देकर यातायात में सुधार की मांग की है। पुलिस अधिकारी मनीषा झेंडे ने सभी मांगों को सकारात्मक रूप से सुना और तत्काल सुधार का वादा किया। इस अवसर पर यहां विजन हड़पसर के अध्यक्ष अनिल मोरे, सेक्रेटरी दिगंबर माने, उपाध्यक्ष दीपक कुदले, दीपक गायकवाड, तुषार पायगुडे, रोहिणी भोसले, पल्लवी सुरसे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हड़पसर अध्यक्ष डॉ.शंतनु जगदाले, संजय ओसवाल आदि उपस्थित थे। 
विजन हड़पसर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा हड़पसर की यातायात की भीड़, वाहनचालकों और पैदल चलने वालों की असुविधा को देखते हुए वैकल्पिक सड़क, वन-वे लेन, ट्रैफिक पुलिस और वार्डन की नियुक्ति करके यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की। साथ ही यह भी मांग की कि पुल का काम दिन-रात किया जाए और तकनीकी काम होने के बाद दोपहिया और आवश्यक सेवा वाहनों के लिए फ्लाईओवर   खोला जाए। 
पुलिस अधिकारी मनीषा झेंडे ने कहा कि पुणे महानगरपालिका से मांग के बावजूद वार्डन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है, पत्राचार करके महीनों के बाद भी कोई जवाब नहीं देता है। ट्रैफिक पुलिस पर भारी दबाव से कर्मचारी बीमार हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ