मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रसाद रेशमे ने महावितरण के संचालक (प्रकल्प) का कार्यभार स्वीकार किया

मुंबई, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महावितरण कंपनी के संचालक (प्रकल्प) के रूप में श्री प्रसाद रेशमे ने शुक्रवार को (दि. 11) कार्यभार स्वीकार कर लिया है। उनका चयन सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इस पद के लिए किया गया है।
इससे पहले वे महावितरण में कार्यकारी संचालक (इन्फ्रास्ट्रक्चर लेआउट) के रूप में कार्यरत थे।
श्री प्रसाद रेशमे संचालक (प्रकल्प)  मूल रूप से गोंदिया के निवासी हैं। तत्कालीन महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल में श्री रेशमे कनिष्ठ अभियंता के रूप में 1997 में शामिल हुए। उसके बाद सीधी सेवा भर्ती द्वारा कार्यकारी अभियंता, अधीक्षक अभियंता, मुख्य अभियंता, प्रादेशिक संचालक, कार्यकारी संचालक वरिष्ठ पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया से उनका चयन हुआ। इसमें श्री रेशमे ने मुख्य अभियंता पद पर नागपुर व जलगांव परिमंडल, प्रादेशिक संचालक के रूप में नागपुर प्रादेशिक विभाग एवं कोकण प्रादेशिक विभाग के सहव्यवस्थापकीय संचालक के रूप में काम किया।
महावितरण के कार्यकारी संचालक (इन्फ्रास्ट्रक्चर लेआउट) के रूप में श्री प्रसाद रेशमे ने मुख्यमंत्री सौर कृषिपंप योजना व सौर कृषिवाहिनी योजना, उच्चदाब वितरण प्रणाली, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामज्योति योजना, एकात्मिक ऊर्जा विकास योजना, विद्युत वाहनों के चार्जिंग स्टेशन्स सप्लाई करने के लिए नोडल एजन्सी के रूप में महावितरण की जिम्मेदारी आदि में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसमें किसानों सहित सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन उपलब्ध कराना शामिल हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली उत्पादन के सशक्तिकरण और विस्तार में महावितरण द्वारा किए गए कार्यों में श्री रेशमे का योगदान है।
श्री प्रसाद रेशमे ने कहा कि बिजली की बढ़ती मांग के साथ-साथ बिजली सशक्तिकरण और विस्तार के लिए प्रस्तावित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ