मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मनपा द्वारा शिवसेना की चेतावनी के बाद शुरू किया गया जलकुंभी निकालने का काम

जलकुंभी निकालने के काम पर युवा शिवसैनिक आकाश जगताप नजर रख रहे हुए हैं।

मुंढवा, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

शिवसेना के नेता सुनील जगताप द्वारा दी गई आंदोलन की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जलकुंभी निकालने का काम पुणे महानगरपालिका द्वारा शुरू कर दिया गया है। 
इस बारे में उन्होंने बताया कि मुंढवा गांव की मुला-मुठा नदी के किनारे बड़ी संख्या में जलकुंभी होने के कारण मच्छरों की संख्या में बड़ी मात्रा में वृद्धि हुई है। नागरिक बेचैन हो गए हैं और बीमारी बढ़ गई है। 
पुणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस ओर आंखें मूंद लीं। ऐसे   लापरवाह अधिकारियों को नींद से उठाने व उनकी जिम्मेदारी से उन्हें वाकिफ कराने के लिए मैं मुंढवा स्थित महात्मा फुले चौक में शिवसेना की ओर से अनिश्चितकालीन उपोषण करनेवाला था। अभी दो दिन पहले शिवसेना की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। पुणे महानगरपालिका के मलनिस्सारण विभाग ने फोन करके बताया कि काम की शुरुआत कर दी गई है, आप आपका उपोषण स्थगित कर दें, ऐसी विनती की। कल से अन्य सामग्री बढ़ाकर जलकुंभी को तत्काल हटाने में तेजी लाई जाएगी, साथ ही मांजरी में भी काम शुरू किया गया है। यह जानकारी मुझे दी गई। शिवसेना का दृढ़ मत है कि जब तक मुंढवा केशवनगर गांव में मच्छरों की संख्या कम नहीं होती तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। युवा शिवसैनिक आकाश जगताप ने इस कार्य को तत्काल कराने का हर संभव प्रयास किया है। उनके साथ युवासेना के पदाधिकारी इस काम पर नजर रख रहे हुए हैं। मलनिस्सारण विभाग के अधिकारी श्री विनायक शिंदे के साथ फोन पर बात हुई है, उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में मुंढवा, केशवनगर के पास जमा पूरी जलकुंभी हटा दी जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डॉ. संजीव वावरे ने कहा कि पूरी टीम को दवा का छिड़काव करने के लिए मुंढवा-केशवनगर क्षेत्र में भेजा गया है। नागरिकों की समस्या हल करने के लिए शिवसेना वचनबद्ध है। आपकी कोई भी समस्या हो या आपका परिसर नागरी समस्याओं से जूझ रहे हो तो आप मुंढवा चौक स्थित शिवसेना के जनसंपर्क कार्यालय में संपर्क करें। यह अपील शिवसेना के नेता सुनील जगताप द्वारा की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ