मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

तमिलनाडु के तंजावुर में वार्षिक रथ उत्सव के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत


तमिलनाडु के तंजावुर में वार्षिक रथ उत्सव के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे से गहरा दुख जताया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे। तमिलनाडु के तंजावुर में हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तंजावुर में हुई घटना पर दुख जताया। मृतक के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ