लोणी कालभोर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
देश की पहली महिला आई.पी.एस. पुलिस अधिकारी व पुडुचेरी की 24 वीं उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी द्वारा एंजल हाईस्कूल की सी.बी.एस.ई. की प्राचार्या सौ. खुशबू सिंह को ‘अंतर्राष्ट्रीयस्तर के शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2022’ से हाल ही में सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार 100 सबसे प्रभावशाली लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। उन्हें इस पुरस्कार के लिए पूरे भारत के 3000 से अधिक प्रतियोगियों में से चुना गया है। इस कार्यक्रम में 1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य श्री मदन लाल भी मौजूद थे।
प्राचार्या सौ. खुशबू सिंह की इस शानदार सफलता के लिए उनका संस्था के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा सर, संस्था की डायरेक्टर श्रीमती परवीन ईराणी मैडम, श्री अनंत कुलकर्णी सर, एस.एस.सी. बोर्ड की प्राचार्या सौ. शमशाद कोतवाल, जूनियर कॉलेज के प्राचार्य श्री शाम काले व सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।

0 टिप्पणियाँ