मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्राइवेट अस्पतालों के लिये कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीकों की कीमतें घटकर 225 रुपये प्रति टीका हुई

सीरम इंस्टीट्यूट के कोविड टीके कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन के मूल्य में भारी कमी की गई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने बताया कि कंपनी ने निजी अस्पतालों के लिए टीके की कीमत प्रति डोज 600 रुपये से कम कर 225 रुपये कर दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को एहतियाती टीके लगाने के केन्द्र के फैसले की सराहना की।
भारत बायोटेक की सह संस्थापक और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एल्ला ने कहा कि केन्द्र सरकार के साथ बातचीत के बाद कंपनी ने टीके का मूल्य निजी अस्पतालों के लिए प्रति डोज 12 सौ रुपये से घटाकर 225 रुपये कर दी है।
18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को देशभर में कोविड की एहतियाती टीके लगना शुरू
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि निजी टीककारण केंद्रों के जरिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को देशभर में कोविड की एहतियाती टीका लगना शुरू हो गया है। 18 साल से ऊपर के ऐसे सभी व्यक्ति जिन्हें दूसरा टीका लगे नौ महीने पूरे हो गए हैं, वे एहतियाती टीके के पात्र हैं।
अब तक देश में 15 वर्ष से अधिक आयु के आबादी में से लगभग 96 प्रतिशत को कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है जबकि इसी आबादी में से लगभग 83 प्रतिशत को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। दो दशमलव चार करोड़ से अधिक स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के जनसंख्या समूह को ऐहतियाती खुराक भी दी जा चुकी है। बारह से चौदह वर्ष आयु वर्ग के 45 प्रतिशत लोगों को भी पहली खुराक दी जा चुकी है। पात्र आबादी के लिए पहली और दूसरी खुराक के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के जनसंख्या के लिए ऐहतियाती खुराक जारी रहेगी और इसे और तेज किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ