मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वर्ल्ड डबल्स स्क्वॉश चैंपियनशिप में भारत ने पहली बार मिक्स्ड और महिला डबल्स खिताब जीता

भारत ने पहली बार विश्व डबल्स स्क्वॉश चैंपियनशिप में मिक्स्ड और महिला डबल्स के खिताब जीत लिये हैं। भारत की दीपिका पल्लीकल ने मिक्स्ड डबल्स में सौरव घोषाल और महिला डबल्स में जोशना चिनप्पा के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।
मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में दीपिका और सौरव की जोड़ी ने इंग्लैंड के एड्रेन वॉलर और एलिसन वॉटर्स की जोड़ी को 11-6, 11-8 से हराया। इसके बाद, पल्लिकल और जोशना चिनप्पा की जोड़ी ने महिला डबल्स का खिताब जीता। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड की साराह जेन पैरी और एलिसन वॉटर्स की जोड़ी को 11-9, 4-11, 11-8 से हराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ