पुणे, अप्रैल (जिमाका)
सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की तत्काल मदद कर उसका जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले जीवनदूत को रास्ते यातायात व परिवहन मंत्रालय, दिल्ली द्वारा इनाम के तौर पर 5000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह जानकारी जिला रास्ता सुरक्षा समिति के सदस्य सचिव तथा पुणे के उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी द्वारा दी गई है।
यदि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जाता है, तो ऐसे व्यक्ति को तत्काल (गोल्डन अवर्स) अस्पताल में भर्ती कराने के कारण उसकी जान बच सकती है, इसलिए दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने के लिए घायलों की तत्काल सहायता करने वालों की संख्या में वृद्धि होगी, इसी उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है।
इस योजना की जानकारी https://morth.nic.in/ वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह योजना 31 मार्च 2026 तक कार्यान्वित रहेगी। सिर पर चोट लगना, खून का अधिक बहना, रीढ़ की हड्डी पर चोट लगना आदि गंभीर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती करना, इस प्रकार की मदद जीवनदूत से होना अपेक्षित है।
जीवनदूत का चयन जिलास्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति करेगी। राष्ट्रीयस्तर पर चालू वर्ष में सर्वोत्कृष्ट जीवनदूत का चयन होने पर उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह जानकारी भी उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ