पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अवधारणा के अनुरूप रेल प्रशासन द्वारा एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के क्रम में कोल्हापुर रेलवे स्टेशन पर कोल्हापुर की विश्व प्रसिद्ध कोल्हापुरी चप्पलों की प्रदर्शनी एवम् बिक्री हेतु एक स्टाल प्रायोगिक तौर पर 9 से 23 अप्रैल तक लगाया जा रहा है।
कोल्हापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगाये जा रहे इस स्टाल से यात्री कोल्हापुरी चप्पल खरीद सकते हैं। इस उपक्रम से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सकेगा।

यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ