पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर वित्त वर्ष अप्रैल 2021 से मार्च 2022 की अवधि में बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए जाने पर 2 लाख 17 हज़ार 633 यात्रियों से जुर्माने के रूप में 10 करोड़ 94 लाख 66 हज़ार रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया। 197 लोगों को अनियमित रूप से यात्रा करने पर 93 हज़ार रुपए जुर्माना लगाया गया जबकि बिना बुक किए गए सामान को ले जाते हुए 1,414 लोगों से दो लाख 13 हज़ार रुपए जुर्माना राशि वसूल की गई है। इस प्रकार 10 करोड़ 97 लाख 73 हज़ार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए है, जो टिकट चेकिंग के निर्धारित किए गए लक्ष्य से83% अधिक है।
2021-2022 वित्त वर्ष में बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना वसूलने के मामलों में टिकट चेकिंग में बेहतर कार्य प्रदर्शन करते हुए तीन टिकट निरीक्षकों ने सर्वाधिक मामले बनाएं। टिकट निरीक्षक एस. टी. मालुसरे ने 7864 मामलों में 41 लाख 96 हज़ार, आलविन ध्यान प्रकाश ने 7233 मामलों 40 लाख 87 हज़ार जबकि एस. एस. क्षीरसागर ने 6230 मामलों में 34 लाख 45 हज़ार रुपए जुर्माना वसूल किया। इसी प्रकार टिकट निरीक्षक एस. एस. क्षीरसागर ने एक दिन में बिना टिकट यात्रियों के 92 मामले बनाकर उनसे 91 हज़ार रुपए जुर्माना वसूल किया जो किसी एक दिन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
उक्त कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, प्रकाश उपाध्याय एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा के समन्वय में मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्याम कुलकर्णी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक एस. वी.एन. सुभाष के नेतृत्व में टिकट जांच निरीक्षकों तथा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से की गई।
रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की टिकट जांच नियमित तौर पर चलाई जा रही है। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें अन्यथा उन्हें रेल अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा तथा न भरने की स्थिति में जेल की सजा भी हो सकती है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ