7 अप्रैल को कुछ गाड़ियां रद्द, परिवर्तित मार्ग से तथा विलंब से चलेंगी
पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)रेल प्रशासन द्वारा पुणे-दौंड रेलखंड पर केडगांव-पाटस स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 254/9-255/0, पर सबवे कार्यों के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण गुरुवार 7 अप्रैल को कुछ गाड़ियां रद्द, परिवर्तित मार्ग से तथा विलंब से चलेंगी।
1. पुणे से दौंड के लिए 09.40 बजे चलनेवाली मेमू गाड़ी संख्या 01525 तथा दौंड से पुणे के लिए 18.15 बजे चलनेवाली मेमू गाड़ी संख्या 01528 रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पुणे-मिरज-कुर्डूवाडी-सोलापुर होते हुए चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12164 चेन्नई-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कुर्डूवाडी-मिरज-पुणे होते हुए चलेगी।
4. दौंड से इंदौर के लिए रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22943 दौंड स्टेशन से निर्धारित प्रस्थान समय 14:00 बजे के स्थान पर 16:30 बजे रवाना होगी।
5. पुणे से भुवनेश्वर के लिए रवाना होनेवाली साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22881 पुणे स्टेशन से निर्धारित प्रस्थान समय 11:15 बजे के स्थान पर 15:30 बजे रवाना होगी।
6. ब्लाक की इस अवधि में गाड़ी संख्या 16340 नागरकोइल-मुंबई एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11302 बेंगलुरु-मुंबई उद्यान एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को गोवा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11301 मुंबई-बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस पुणे मंडल पर कुछ विलंब से चलेंगी।
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ