ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 2023 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लोगो का अनावरण किया। चार वर्ष में होने वाला यह प्रतिष्ठित विश्व कप अगले साल 13 से 29 जनवरी के दौरान भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किया जाएगा।
हॉकी इंडिया और इसकी आधिकारिक साझेदार ओडिसा 2018 के बाद लगातार दूसरी बार इस महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा की मेजबानी करेंगे। इस विश्व कप का 15वां संस्करण भुवनेश्वर और राउरकेला में होगा, जहां देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ